Breaking News

महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक है।

Spread the love

बिसौली बदायूं। सपा के नगर अध्यक्ष वाजिद खान ने कैराना की सांसद इकरा चौधरी के बयान को जानकारी देते हुए बताया कि सांसद इकरा चौधरी ने भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर की गई सटीक और साहसिक कार्यवाही का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा यह ऑपरेशन भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ साथ हमारे देश की एकता, विविधता और महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। सांसद ने कहा कि इस ऑपरेशन की प्रेस ब्रीफिंग कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी जाँबाज़ महिलाओं ने की, जो इस बात का सशक्त उदाहरण है कि भारत की बेटियाँ देश की सीमाओं की रक्षा में अग्रिम पंक्ति में हैं। सांसद इकरा चौधरी ने कहा कि इस सैन्य कार्रवाई में विभिन्न धर्मों और समुदायों के जवानों ने एक साथ मिलकर हिस्सा लिया, जो हमारे देश की धार्मिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा भारत की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस मिशन ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब देश की सुरक्षा का सवाल हो, तो पूरा भारत एक साथ खड़ा होता है। आतंकवादियों का हमारे सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। देश की जनता हमेशा अपने जवानों के साथ है। उन्होंने कहा हम शांति चाहते हैं, लेकिन आतंक के विरुद्ध कड़ा और निर्णायक रुख जरूरी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!