Breaking News

समाज के लोगों को फुले फिल्म से प्रेरणा लेनी चाहिए: ममता शाक्य

Spread the love

समाज के लोगों को फुले फिल्म से प्रेरणा लेनी चाहिए: ममता शाक्य

बिल्सी। उझानी स्थित एडीएस सिनेमा हाल में पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने बिल्सी विधानसभा व बदायूँ के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों एवं मातृशक्ति को ज्योतिबा राव फुले एवं सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फुले फ़िल्म को निःशुल्क दिखाया। ममता शाक्य ने कहा कि हमें साबित्री बाई फुले और ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। दोनों ने समाज सुधार करते हुए शिक्षा की अलख को जगाया और महिलाओं को शिक्षित किया। महिला सशक्तिकरण दोनों की महती भूमिका रही। मौर्य, शाक्य, कुशवाहा, सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने समाज में फैली कुरीतिओं को दूर किया और गरीब, पिछड़े, वंचितों के लिए संघर्ष करते हुए उन्हें समाज में सभ्य तरीके से जीने का रास्ता तैयार किया। इस दौरान फ़िल्म देखने लोगों को एवं महिलाओ को ज्योतिबा फुले और साबित्री बाई फुले के संघर्ष से परिचित करने के लिए उनके फोटो भी भेंट किये गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!