Breaking News

उ० प्र० अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष असीम अरुण जी का बदायूं आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

उ० प्र० अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष असीम अरुण जी का बदायूं आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण के बदायूं आगमन पर, जिला अपराध निरोधक समिति बदायूं के सदस्यों द्वारा शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष असीम अरुण जी ने जिला प्रभारी मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स से कमेटी के कार्यों के बारे में जानकारी ली और बदायूं कमेटी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचने में सहयोग करे।
इस अवसर पर समिति के जिला प्रभारी मु. शमसुद्दीन शम्स, उपाध्यक्ष मुहम्मद ख़िज़र अहमद, कोषाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह शैलानी, मीडिया प्रभारी इंतज़ार हुसैन, उप सचिव सी. पी. सिंह, संगठन सचिव डॉ संजीव शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!