Breaking News

कैंप में 95 गर्भवती महिलाओं ने कराया अपना चेकअप

Spread the love

कैंप में 95 गर्भवती महिलाओं ने कराया अपना चेकअप

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 95 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि मानसिक तनाव, घर की कलह माता के शरीर और मन पर बुरा प्रभाव डालकर बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। उन्होने बताया कि जैसा अन्न वैसा मन’ अर्थात् शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। शरीर को ठीक रखने का मतलब यह न लगाया जाये कि भोजन की गुणवत्ता के स्थान पर भोजन की मात्रा को महत्ता दी जाये। उचित भोजन से तात्पर्य संतुलित भोजन से है। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!