Breaking News

गगा दशहरा के अवसर पर घाटों पर मजिस्ट्रेट नामित

Spread the love

गगा दशहरा के अवसर पर घाटों पर मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ: 03 जून। जनपद में ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा का पर्व 05 जून 2025 को हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कछला गंगा घाट सहित जिले के अन्य प्रमुख घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय द्वारा विभिन्न घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि कछला घाट (बदायूं की ओर) पर एसडीएम सदर मोहित कुमार, कछला घाट (कासगंज की ओर) पर तहसीलदार सदर दीपक कुमार, कछला पुल पर बीडीओ उझानी सर्वज्ञ अग्रवाल, अटैना घाट थाना उसहैत पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, भुण्डी घाट थाना उसहैत पर तहसीलदार दातागंज सुरेंद्र कुमार, बेलाडांडी घाट पर नायब तहसीलदार दातागंज सतीश चंद्र मिश्र, सुकर्रा घाट थाना सहसवान पर एसडीएम सहसवान प्रेम पाल सिंह और मालपुर घाट थाना ज़रीफनगर पर तहसीलदार सहसवान शर्मानन्द की तैनाती की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। नगर पंचायत द्वारा मुख्य मार्गों व घाटों की सफाई तथा ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक घाट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। घाटों पर नावों एवं गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसके अतिरिक्त कछला पुल पर यातायात सुचारु रखने हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी निगरानी भी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!