Breaking News

बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट नामित

Spread the love

बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ: 03 जून। जनपद बदायूँ में आगामी 07 जून 2025 (चंद्रदर्शन के अनुसार) ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व मनाया जाएगा। बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय द्वारा आदेश जारी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को बदायूँ नगर क्षेत्र एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को उनके क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने विभिन्न विभागीय 23 अधिकारियों को थानावार मजिस्ट्रेट नामित किया है। इसके अतिरिक्त 11 अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 05 अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में आरक्षित रखे गए हैं।
जिला मजिस्टेªट ने आदेश दिए हैं कि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट्स, नगर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उत्तरदायी होंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट पर्व के दृष्टिगत अपने स्तर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से तैनाती करते हुए उसकी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। पर्व के दृष्टिगत जनपद में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!