Breaking News

प्रधान पर जान लेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

प्रधान पर जान लेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

कुंवर गांव ।प्रधान को रास्ते में घेरकर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसके खिलाफ कुंवर गांव थाने में चार मुकदमा दर्ज हैं ।
थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में 12 मई को मौजूदा प्रधान का दूसरे पक्ष से झगड़ा हो गया था दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था । जहां एक पक्ष मोहम्मद अहमद पुत्र दिलगीर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के नन्हे पुत्र ज्याउददीन व राहगीर पुत्र नन्हें ,विकार पुत्र इस्लाम ,मुन्ताज पुत्र विकार , खुर्शीद पुत्र न्याज अहमद कल्लू पुत्र बुन्नी , मुस्लिम पुत्र इकरार ने उनके चाचा मौजूदा प्रधान सगीर अहमद पुत्र मसूद अहमद को रास्ते में घेर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से गोली चलाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।सगीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
राहगीर घटना के बाद से फरार चल रहा था ।जिसे रविवार को पुलिस ने करौतिया तिराहे से लगभग एक बजे गिरफ्तार कर लिया और न्यालय में पेश कर जेल भेज दिया । राहगीर के खिलाफ कुंवर गांव थाने में गुंडा एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं ।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक योगराज सिंह , कांस्टेबल कुलदीप , रोहित राठी मौजूद रहे ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!