Breaking News

मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाई जा रही 11 साल की मोदी सरकार की उपलब्धियां।

Spread the love

भारत 11 वर्षों में विरासत की पुरानी गरिमा वापस लाने के लिए संकल्पित है – राजीव कुमार गुप्ता

मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाई जा रही 11 साल की मोदी सरकार की उपलब्धियां।

बदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल पूर्ण होने पर मण्डल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
*16 मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने गिनाई मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपल्बधियां और विकसित भारत की संकल्पना और हमारी भूमिका।*
मण्डल बगरैन, बिसौली ग्रामीण, सहसवान नगर, दहगवां में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा ने संबोधित किया। मण्डल बिल्सी ग्रामीण, उझानी ग्रामीण, उझानी नगर में विधायक हरीश शाक्य और पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज माहेश्वरी ने संबोधित किया। मण्डल सिविल लाइन, बदायूं नगर में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान ने संबोधित किया। मण्डल बसोमा, जगत, म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य और जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने संबोधित किया। मण्डल दातागंज नगर, दातागंज ग्रामीण में विधायक राजीव कुमार सिंह और जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने संबोधित किया। मण्डल समरेर, गौतरा, उसावां में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, यही है नया भारत, यही है विश्व का विश्वास।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का नया भारत शांति की बातें ही नहीं, बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया भी करता है।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आईएनएस विक्रांत, तेजस और प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीको के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा के शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओ में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना नारी शक्ति का सम्मान है। महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाना भी उनका सम्मान है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!