Breaking News

अनियंत्रित ईको कार बाईकों को रौंदती हुई खाई में गिरी,चालक की मौत,6 घायल

Spread the love

अनियंत्रित ईको कार बाईकों को रौंदती हुई खाई में गिरी,चालक की मौत,6 घायल
उसहैत: थाना क्षेत्र के गांव भद्रा के पास एक नशे में धुत ईको कार चालक ने दो मोटरसाइकिलों को रौंद दिया और ईको कार भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसमें ईको कार चालक ग्राम नौगवां थाना उसहैत निवासी अवनीश पुत्र भगवानदास (35वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । कस्बा उसहैत बस संचालक नबीजान उसहैत से दिल्ली जाने वाली बस में सवारियां बिठाने मोटरसाइकिल से भद्रा गांव जा रहा था तभी गांव भद्रा से पहले ही सामने से तेज रफ़्तार ईको कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, पीछे आ रही दूसरी बाइक में भी इसी ईको ने टक्कर मार दी उसके बाद ईको कार अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई और चालक अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई, इस जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार लोगों के गंभीर रूप से चोटें आईं हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में एक बाइक पर बैठे कस्बा उसहैत के वार्ड नं दो निवासी नबीजान, किशनलाल पुत्र रामभरोसे (37), भारती देवी पत्नी किशनलाल (35) निवासीगण गांव नरपत नगला थाना उसहैत ,जबकि दूसरी बाइक पर थाना क्षेत्र के गांव रिजोला निवासीगण गोलू पुत्र किशनलाल (5 ) , शिवम (20),परविंदर यादव (18), अमित सिंह (25), घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां ईको कार चालक अवनीश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!