> *थाना वजीरगंज पुलिस की कार्यवाही में बदायूँ पुलिस को मिली महत्पूर्ण सफलता।*
> *थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत लूट की योजना बनाने वाले अर्न्तराज्य गिरोह के 04 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार।*
> *पुलिस मुठभेड में एक आरक्षी व 02 अभियुक्तगण घायल।*
> *पुलिस मुठभेड़ में घायल आरक्षी व 02 अभियुक्तगण को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ‘डॉ0 बृजेश कुमार सिंह’के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए संदिग्ध वाहन //व्यक्ति की चैकिंग एंव गस्त के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के.के. सरोज के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज के नेतृत्व में दिनांकः 18.06.2025 की रात्रि सुबह को वजीरगंज पुलिस बल देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त में मामूर थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अन्जाम देने के उद्देश्य से ग्राम करेंगी से ग्राम बगरैन आ रहे है । इस सूचना पर पुलिसबल करेंगी महमूदपुर तिराहा के पास छिपकर अभि0गण के आने का इन्तजार करने लगे तब चार व्यक्ति दो अलग अलग मो0सा0 से आते हुये दिखाई दिये पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर नही रुके तथा अभियुक्तगण द्वारा अपने को पुलिस पार्टी से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे, पुलिस द्वारा चेतावनी दी गयी फिर भी फायर करते रहे इस पर पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अभियुक्तगण पर फायर किये जिसमे अभियुक्त प्रवीन पुत्र देवानन्द निवासी ग्राम मदीना थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र करीब 24 वर्ष के बाये पैर में तथा अंकित पुत्र संतराम निवासी मदिना थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र करीब 23 वर्ष के दाहिने पैर मे गोली लगने से घायल होकर गिर गये इसी दौरान अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर की गयी फायरिंग में का0 1766 हिमांक भी घायल हो गया । मौके से अन्य 02 अभियुक्तगण 1. प्रीतम उर्फ कर्मवीर पुत्र राम सिंह निवासी सिटावली थाना मुहाना जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 21 वर्ष, 2. सागर पुत्र श्रीचन्द्र निवासी मदीना थाना बड़ौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 22 वर्ष को भी पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार किया गया । घायल अभि0गण व घायल आरक्षी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0- 229/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 1B(a) ए एक्ट पंजीकृत किया गया तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*विवरण पूछताछ—*
गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. प्रवीन पुत्र देवानन्द निवासी ग्राम मदीना थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 24 वर्ष, 2. अंकित पुत्र संतराम निवासी मदिना थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 23 वर्ष, 3. प्रीतम उर्फ कर्मवीर पुत्र राम सिंह निवासी सिटावली थाना मुहाना जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 21 वर्ष, 4. सागर पुत्र श्रीचन्द्र निवासी मदीना थाना बड़ौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा पूछताछ में बताया कि हम चारो लोग पिछले काफी दिनो से थाना वजीरगंज क्षेत्र और थाना वजीरगंज के पास के बरेली जिला के क्षेत्र में रुककर लूट करने के लिए रैकी कर रहे थे और हम लूट करने के स्थान चिन्हित कर रहे थे जिससे एक ही रात में कई स्थानो पर लूट की जा सके उससे पहले ही पुलिस द्वारा हम अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया ।
*नाम पता पुलिस मुठभेड में घायल गिरफ्तार अभियुक्त—*
1. अंकित पुत्र संतराम निवासी मदिना थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 23 वर्ष
2. प्रवीन पुत्र देवानन्द निवासी ग्राम मदीना थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 24 वर्ष
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—*
1. प्रीतम उर्फ कर्मवीर पुत्र राम सिंह निवासी सिटावली थाना मुहाना जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 21 वर्ष
2. सागर पुत्र श्रीचन्द्र निवासी मदीना थाना बड़ौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 22 वर्ष
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 अदद तमंचा .315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस मय 05 खोखा कारतूस मय 02 अदद मो0सा0 हीरो एक्सट्रीम व टीवीएस स्पोर्ट्स बिना नम्बर बरामद हुयी ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण*
*अंकित पुत्र संतराम निवासी मदिना थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा*
1. मु0अ0स0 338/20 धारा 323/324/34/341/506 भादवि थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा
2. मु0अ0सं0 229/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 1B(a) ए एक्ट थाना वजीरगंज जिला बदायूँ
*प्रीतम उर्फ कर्मवीर पुत्र राम सिंह निवासी सिटावली थाना मुहाना जिला सोनीपत हरियाणा*
1.मु0अ0सं0 229/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 1B(a) ए एक्ट थाना वजीरगंज जिला बदायूँ
*सागर पुत्र श्रीचन्द्र निवासी मदीना थाना बड़ौदा जिला सोनीपत हरियाणा*
1. मु0अ0सं0 229/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 1B(a) ए एक्ट थाना वजीरगंज जिला बदायूँ
*प्रवीन पुत्र देवानन्द निवासी ग्राम मदीना थाना बडौदा जिला सोनीपत हरियाणा*
1. मु0अ0सं0 229/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 1B(a) ए एक्ट थाना वजीरगंज जिला बदायूँ
Budaun Amarprabhat