Breaking News

भारत विश्व की सर्वश्रेष्ठ 03 अर्थव्यवस्था के साथ विकसित राष्ट्र होने की कगार पर है।

Spread the love

केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत शक्ति केन्द्र पर जनचौपाल महेश चन्द्र गुप्ता , मा0 सदर विधायक/पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ग्राम कण्डेला, ग्राम सहपुरा, ग्राम बल्लिया, ग्राम अहरूईया में आयोजित जनचौपाल में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए गुप्ता ने कहा आज भारत केन्द्र में मोदी एवं प्रदेश में योगी के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन प्रगति की राह पर अग्रसर है और भारत विश्व की सर्वश्रेष्ठ 03 अर्थव्यवस्था के साथ विकसित राष्ट्र होने की कगार पर है। वैश्विर स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आज भारत देश की छवि एक निडर एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में है, जिसका पूरा श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को जाता है। आज किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप 2000 प्रतिमाह की धनराशि देकर सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। इसके साथ किसानों के लिए निःशुल्क बीज, समय से खाद और निःशुल्क सिंचाई की व्यवस्था दे रही है। भारत देश मंे आज गरीब व्यक्ति अपना 05.00 लाख तक का निःशुल्क इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से करा रहा है, जो कि गरीब व्यक्तियों के लिए बहुत बड़ा सहारा है। केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार गरीबों को आवास, पात्र व्यक्तियों को पेंशन, निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि आदि सुविधायों से गरीब कल्याण का कार्य कर रही है, जिसका लाभ पूर्व की सरकारों में पात्र व्यक्तियों तक पहुंच ही नहीं पाता था और बिचौलिये बीच में ही पूरी धनराशि हजम कर जाते थे। पूर्व की सरकारों के माफिया आज भूमिगत हो गये हैं तथा कानून व्यवस्था को तोड़ने वाले व्यक्तियों के घर पर बुलडोजर कार्यवाही की जा रही है। श्री गुप्ता ने ग्राम कण्डेला, ग्राम सहपुरा, ग्राम बल्लिया, ग्राम अहरूईया में आयोजित जनचौपाल में लगभग 86 लाख के कार्यों को लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया तथा उन्होनें आहवान किया कि उन्होनें अपनी विधानसभा को मां के बराबर का दर्जा दिया है और किसी भी सूरत में अपनी विधानसभा के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा, चाहें उसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े। विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य प्रतिदिन नये आयामों को छू रहा है और विधानसभा भी विकसित होने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुखपति अनेकपाल पटेल,मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल, रामचरण पाल, प्रधान प्रेमपाल मौर्य,गब्बर सिंह,श्री श्रीकृष्ण पाठक,अंकित मिश्रा,अरुण शर्मा,संजीव पाल, कुलदीप,पुष्पेंद्र यादव,अंकित शाक्य,सुरजीत यादव,पुष्पेंद्र यादव,आर्येन्द्र पटेल,संटू यादव,विवेक सिंह,गुड्डू गुप्ता,मुनीश पंडित,धर्मवीर वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!