संविधान को मूलमंत्र मानकर मानवाधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे काम: शैलेन्द्र प्रताप
अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ की बैठक सम्पन्न में आमजन से जुडे़ मुददों को उठाया
फोटो, 3, उरई में बैठक को संबोधित करते मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
उरई। मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और संवैधानिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मानस कर्तव्य मीडिया प्रेस क्लब समिति द्वारा संचालित अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक झांसी रोड रघुवीर धाम में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संघ की कोर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया और संगठन के उद्देश्यों को विस्तार देने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र प्रताप याज्ञिक ने कहा, “संविधान ही हमारी असली ताकत है। हमें सामाजिक न्याय, आर्थिक समता, सांस्कृतिक परिवर्तन और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा। यह संगठन हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज है और हमें उन्हें उनका हक दिलाने के लिए मैदान में उतरना होगा। बैठक में कोर कमेटी सदस्य रामजी याज्ञिक ने संगठन की कार्यशैली को और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह बनाने पर बल दिया।
वहीं संगठन मंत्री पंकज याज्ञिक ने संगठन को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की रणनीति प्रस्तुत की। आशीष साहू ने विचार रखते हुए कहा कि आज समाज को संवैधानिक जागरूकता और जनभागीदारी की सबसे अधिक आवश्यकता है।बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी गणेश दत्त गिरि, कन्हैया लाल रायकवार ‘अड्डू’, विनोद वाल्मीकि, रवि कुमार समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन के उद्देश्यों को मजबूत करने एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर सहमति व्यक्त की।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी समय में जागरूकता शिविर, विधिक सहायता केंद्र, सामाजिक गोष्ठियाँ, युवा संवाद और जनहित याचिकाओं के ज़रिए जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।मानस कर्तव्य मीडिया प्रेस क्लब समिति द्वारा संचालित अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ, न केवल अधिकारों की बात करता है, बल्कि नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करने का संकल्प लेकर चल रहा है।
Budaun Amarprabhat