Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत घर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

उसहैत
विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत करीमनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत घर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जो विकास किया है वह अन्य सरकारें पिछले पचास वर्ष में भी नहीं कर पाईं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में हर व्यक्ति दिन या रात कभी भी स्वच्छंद रूप से निर्भय हो कर घूमता है जबकि अन्य सरकार के गुण्डे स्वयं बसूले करते थे जो अब या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करें। और जनता का सेवक बनकर जनता की सेवा करें तभी हमारे प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूरा हो सकेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह,, नरेंद्र लोधी, प्रधान सुरेश पाल सिंह, जेवर सिंह कश्यप, ठाकुर जदुनाथ सिंह, एवं शक्ति केंद्र संयोजक ठाकुर अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!