Breaking News

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में मनाया गया “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

*राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में मनाया गया “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” :योग से बीमारी से मिलती है मुक्ति
योगाचार्य हरेन्द सिहं आर्य**

सहसवान दिनांक 21.06.2025 को राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में ”ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” बढ़े ही हर्षोउल्लास से मानया गया तथा योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
* “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर विभाग पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से योगाचार्य, श्री हरेंद्र सिंह आर्य व श्री गिरीधारी सिंह राठौर जी एवं श्री दीपक वर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उनके द्वारा बताया गया कि योग सदा से ही भारत का गौरव रहा है, जिसे आत्मसात करके यहां के अनेक ऋषि मुनियों ने स्वयं व विश्व का जनकल्याण किया है।
* कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा0 अरूण कुमार द्वारा किया गया एवं उनके द्वारा बताया गया कि योग के शरीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है तथा सभी से नियमित रूप से योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गयी।
* कार्यक्रम का आयोजन डा0 मुकत्याज हुसैन, प्रभारी अधिकारी, योग दिवस द्वारा मेडिकल कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में प्रातः 05ः00 बजे आरम्भ किया गया।
* इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक, डा0 अर्शिया मसूद सिद्दीकी, डा0 रितुज अग्रवाल, डा0 नितेश पति तिवारी,डा0 अमित कुमार, प्रो. श्रीनिवासन गांधी,प्रो. अनिल कुमार गुर्जर, डा0 राजेश कुमार शाक्य, डा0 सयद सफी अहमद एवं श्री अंकुश यादव,श्री मनोज कुमार, श्री कुलदीप यादव, श्री कृपाल मौर्य, निशा मौर्य व अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, एम0बी0बी0एस0, बी0एस0सी0 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे और योग में प्रतिभाग किया।
* संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!