Breaking News

आनंद क्लिनिक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। रविवार को नगर के बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लिनिक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सी.वी. सिंह ने 75 मरीजों का चेकअप किया और उन्हें निशुल्क दवाएं दी।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ डा. दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस शिविर का आयोजन जारी रहेगा। इस दौरान 75 मरीजों से अधिक का निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, साथ ही जरूरतमंद लोगों को दवाइयां दी। इस अवसर पर डा. दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, डा. गुंजन गुप्ता, डा. सी.वी. सिंह, दीपक वार्ष्णेय, उत्कर्ष, अरविंद, अभिषेक, मो. अली, अनुराग, विकास, अरमान, महेश, वंश, शिवा, विपनेश, गौरव, दिव्यांश आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …