Breaking News

भक्तों ने निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा

Spread the love

भक्तों ने निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा

बिल्सी। नगर की श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्री श्याम भवन से एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में बाबा के भक्तों ने एक निशान यात्रा निकाली। जो तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित मां खेड़े वाली देवी मंदिर पर बाबा के मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा से पहले श्याम भवन पर भक्तों द्वारा अपने-अपने निशान का पूजन किया। उसके बाद निशान लेकर भक्त सिरासौल के लिए रवाना हुए। जहां भक्तों ने अपने-अपने निशान को लेकर पूजा-अर्चना की। इससे पहले भवन पर बाबा का संकीर्तन भी किया गया। यात्रा में शुभम माहेश्वरी गुरु जी, रजत सक्सेना, कौशल देवल, भोला, अमित कश्यप, अनुराग, विकास माहेश्वरी, आशुतोष, गौरव देवल आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!