Breaking News

छात्रों को विधायक ने वितरित किए टेबलेट

Spread the love

छात्रों को विधायक ने वितरित किए टेबलेट

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के गांव समदा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज सहसवान के 75 विद्यार्थियों को रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विधायक हरीश शाक्य ने टेबलेट का वितरण किया। टेबलेट पाकर विद्यार्थियों के खुशी से खिल उठे। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। टेबलेट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त एवं डिजिटल शिक्षा को सरल, सुलभ बनाना है। उन्होंने छात्रों से इन टेबलेट्स का सदुपयोग कर तकनीकी व शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान भी किया। इस मौके पर ⁠सुरेश कुमार आजाद, सुनील शाक्य, सतीश सिंह, उदय प्रताप, पानसिंह राजपूत, डालचंद्र मिश्रा, भगवानदास मौर्य, चरनसिंह शाक्य, योगेश सिंह, शिवप्रताप सिंह, नितेश चन्द्र शर्मा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!