Breaking News

छंटनी एवं वेतन को लेकर एमडी से मिले विद्युत कर्मी*

Spread the love

बदायूं समाचार

*छंटनी एवं वेतन को लेकर एमडी से मिले विद्युत कर्मी*

बदायूं में समीक्षा बैठक करने आई मध्यांचल प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन के नेतृत्व में संघ पदाधिकारीयो एवं कर्मचारियों ने मुलाकात कर 23 मई 2025 को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की अध्यक्षता में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन एवं संघ पदाधिकारीयो के बीच हुई वार्ता बैठक में बनी सहमति के बावजूद भी विद्युत संविदा कर्मचारियों को अप्रैल,मई 2025 का वेतन विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था के द्वारा नहीं दिए जाने की शिकायत की और बताया कि प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन दिए जाने का प्रावधान है और समय से वेतन न देने पर अनुबंधित कार्यदाई संस्था पर प्रति कर्मचारी प्रतिदिन 100 रुपया पेनल्टी का प्रावधान है फिर भी विद्युत संविदा कर्मचारियों की कोई सुनने वाला नहीं हैl वेतन न मिलने के कारण बच्चों की शिक्षा दीक्षा मैं रुकावट आ रही है और परिवार की आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा हैl सुरक्षा उपकरण न मिलने एवं विद्युत उपकेंद्रों पर पोषकों के सापेक्ष गैंगगे कम होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही l जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है संघ पदाधिकारी ने उक्त समस्याओं का समाधान कराने की मांग प्रबंध निदेशक रियाज केजरीवाल से की l इस दौरान मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहां की गैंग बढ़ाते हुए छंटनी में हटाए गए कर्मचारियों को समायोजित किया जाए जिससे कि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगा सकेl इस दौरान हर्षवर्धन,प्रेमपाल प्रजापति,ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह,रनजीत सिंह,टीटू पटेल,जापान सिंह,श्रीकृष्णा तपिश पटेल,विपिन कुमार,सुमित पटेल,लालू यादव,राकेश कुमार, मुकेश कुमार आदि सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहेl


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवग्रह के पौधों से महका परिसर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the loveबदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में जारी ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ के पाँचवें दिन …

error: Content is protected !!