Breaking News

संदिग्ध परिस्थित में मिला शव , हत्या का आरोप लगाया

Spread the love

संदिग्ध परिस्थित में मिला शव , हत्या का आरोप लगाया
आसफपुर – थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भवानी पुर में बीते दिन गांव के ही राजपाल पुत्र हीरा लाल के घर एक शव मिला ।
बताया जा रहा है कि बीती रात गांव के ही बुद्धिराम मौर्य ( 29) पुत्र प्रकाश मौर्य का गांव के ही राजपाल पुत्र हीरालाल के घर संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला ।
सूचना पर पहुंचे फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह , आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उप निरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , कांस्टेबल प्यारे लाल ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।
इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक बुद्धिराम के परिवार में कोहराम मच गया ।
मृतक के परिवार वालों ने इस मामले को लेकर हत्या का आरोप लगाया है
बाकी यह जांच का विषय है ।
यह जानकारी थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …