Breaking News

शिक्षा संकल्प सेवा समिति ने निशुल्क संपूर्ण पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया।

Spread the love

शहर के सरकारी स्कूल में अध्यनरत कक्षा 9 से 12 तक की प्रतिभावान एवं जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा संकल्प सेवा समिति ने निशुल्क संपूर्ण पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष रीतेश गुप्ता ने बताया कि समिति अपने स्थापना वर्ष 2020 से लगातार प्रतिवर्ष जरूरतमंद एवं प्रतिभावान बेटियों को पाठ्य पुस्तकों के वितरण के साथ-साथ अन्य शैक्षिक संसाधन भी उपलब्ध कराती रहती है। समिति के संरक्षक रामनिवास गुप्ता ने बताया कि शिक्षा संकल्प सेवा समिति इस वर्ष हाई स्कूल में अध्यनरत बेटियों को विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी की निशुल्क कोचिंग भी उपलब्ध करा रही है जो छात्राएं निशुल्क कोचिंग पढ़ने की इच्छुक हो वह समिति के कार्यालय गणेश विहार कॉलोनी में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इस मौके पर पीतेश गुप्ता तथा रेनू गुप्ता द्वारा बेटियों को सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई इस अवसर पर विद्यावती वैदिक हाई स्कूल की प्रधानाचार्या रीता सहनी, शीतल गुप्ता, अनन्या गुप्ता, कृष्णा गुप्ता,, युवराज पाठक, जय कश्यप आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!