Breaking News

जमीनी विवाद में दो गांवों में चले लाठी-डंडे, 18 हुए घायल

Spread the love

जमीनी विवाद में दो गांवों में चले लाठी-डंडे, 18 हुए घायल

बिल्सी के गांव नरैनी और बघौल में हुआ था विवाद

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव राज बरौलिया निवासी बदन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ क्षेत्र के गांव नरैनी स्थित अपने खेत पर मेढ़ डाल रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने इसको लेकर विवाद करना शुरु कर दिया। जिसके बाद दोनों ओर से लाठी डंडों चलने लगे। जिसमें बदन सिंह की ओर से अजय, लोकेश, लक्ष्मण, कृष्णा देवी, विमला देवी, ममता, मोहर सिंह, रुम सिंह घायल हो गए। जबिक दूसरे पक्ष की ओर से बनवारी, देव कुमार, रामवती, कृष्णावती, पूरन सिंह घायल हुए हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इधर, दूसरी घटना सिरासौल रोड पर स्थित क्षेत्र के गांव बघौल घटी। यहां भी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गांव बघौल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया उनकी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद भी गांव के ही लोग वहां पर अस्थाई तौर पर कब्जा करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने उक्त मामले का विरोध किया, तभी दोनों पक्षों में लाठी डंडों चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के महेंद्र, वीरपाल, मोरश्री, विष्णु घायल और दूसरे पक्ष के श्रीपाल व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!