Breaking News

बिसौली रेंज द्वारा वन महोत्सव मनाया

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बुधवार को सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बिसौली रेंज द्वारा वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पेड़-पौधों के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए तथा विभिन्न प्रकार की प्रजातियों जैसे एकेसिया, सहजनी आदि के पौधों का रोपण भी किया गया। प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने कहा की वृक्षों के कटान के कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए हमें अभी से सचेत होकर पौधों का रोपण करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी हमें दोषी न ठहराये। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना हमारे आने वाली पीढियां के लिए अमूल्य धरोहर छोड़ने जैसा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि इस अभियान को व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर अपनाएं। फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर मनोज पाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि पौधों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर उतनी ही गंभीरता दिखाएं जितनी लगाते समय दिखाई जाती है साथ ही कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर प्रकाशवीर, हरदीप सिंह, सुधाकर शर्मा, विषवेश पाठक, राकेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, आनन्द सिंह, विपिन शर्मा, रऊफ अहमद, रेनू, शिवानी, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, अंकित सिंह, अमित पाराशरी, कृष्ण कुमार यादव, जय सिंह, राजीव, जीतेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!