Breaking News

बिल्सी कालेज में जारी की प्रथम मेरिट सूची, पांच तक होगें प्रवेश

Spread the love

बिल्सी कालेज में जारी की प्रथम मेरिट सूची, पांच तक होगें प्रवेश

बिल्सी। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने बुधवार को सत्र 2025-26 में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र–छात्राओं की प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सूची में 84.4 प्रतिशत से 61 प्रतिशत तक छात्र/छात्रा दोनों तथा 58.2 प्रतिशत तक छात्राओं को शामिल किया गया है। जिन छात्र/छात्राओं ने प्रथम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, वे दिनांक दो से पांच जुलाई तक फीस जमा कर अपना प्रवेश कराना सुनिश्चित करें। अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची का प्रकाशन पांच जुलाई को किया जाएगा। प्रवेश तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में छात्र का प्रवेश नहीं होता है तो इसके लिए सम्पूर्ण रूप से छात्र जिम्मेदार होगा। छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश लेने से पहले महाविद्यालय में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार के समय अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र के साथ गैप होने पर गैप प्रमाण पत्र, टीसी-सीसी, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्लयूएस प्रमाण पत्र, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट की मार्कशीट एवं आधार कार्ड मूल रूप में लाना अनिवार्य है। प्राचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राएं मेरिट सूची को कालेज की वेबसाइटःwww.gdcbilsi.org देख सकते है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …