Breaking News

वृक्ष हमारी राष्ट्रीय संपदा, इसको बचाना हम सभी का कर्तव्य

Spread the love

वृक्ष हमारी राष्ट्रीय संपदा, इसको बचाना हम सभी का कर्तव्य

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में रोपे गए पौधे

बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में वन महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर मंदिर पेड़ लगाओ और हरियाली पाओ अभियान के तीसरे दिन बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में समिति द्वारा वेलपाती, जामुन, अमरूद, समी, सहजन आदि वृक्षों का रोपण किया। यहां मौजूद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। अर्चित वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे वायुमंडल में अत्यधिक कार्बन डाइऑक्साइड जमा हो रही है, जो जलवायु परिवर्तन में योगदान दे रही है। पेड़ इसको अवशोषित करते हैं, कार्बन को हटाते हैं और संग्रहीत करते हैं जबकि ऑक्सीजन को वापस हवा में छोड़ते हैं। अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि पेड़ हमारे शहरों को ठंडा रखने, हमारी हवा को साफ रखने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बहुत कुछ करने में मदद करते है एवं पेड़ हमारे शहरी पर्यावरण को अनेक प्रकार से लाभ पहुँचाते है। समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने बताया कि यह अभियान बिल्सी के प्रत्येक मंदिरों एवं कॉलेज में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय लोगों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि वन हमारी राष्ट्रीय संपदा है, इसको संरक्षित रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर प्रभारी नगर अध्यक्ष केशव वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, देव ठाकुर, वंश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!