Breaking News

04 से 06 जुलाई तक लखनऊ में होगा आम महोत्सव

Spread the love

04 से 06 जुलाई तक लखनऊ में होगा आम महोत्सव
बदायूँ: 03 जुलाई। सुनील कुमार जिला उद्यान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ के आम महोत्सव में जिले का दशहरी, लंगडा, मल्लिका, चौसा, हुस्नआरा आदि आम साथ-साथ कदमताल करेंगे। इसके साथ आम की अन्य किस्मों का भी आम महोत्सव में प्रदर्शन किया जायेगा। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम अवध विहार योजना में 04 से 06 जुलाई तक आम महोत्सव होगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में आम का उत्पादन होता है। आम की अच्छी गुणवत्ता के चलते 06 से 06 जुलाई के बीच लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में जनपद के कई प्रगतिशील बागवानी आम की विभिन्न प्रजातियों के साथ भागीदारी करेंगे। आम महोत्सव का शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री करेंगे। गुणवत्तायुक्त, उत्कृष्ट, आकर्षक व उच्चकोटि के आम को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इच्छुक बागवान अपना प्रदर्श आम महोत्सव में लगाने हेतु जिला उद्यान अधिकारी के माध्यम से प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रदर्श बागवानों से अन्य जो भी कृषक आम महोत्सव में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वह जिला उद्यान अधिकारी, बदायूॅ से संपर्क कर सकते हैं। आम महोत्सव लखनऊ में प्रतिभाग करने हेतु बस की व्यवस्था जिला उद्यान अधिकारी, बदायूॅ द्वारा की गयी है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!