Breaking News

पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी ने जैन कालेज में लगाए पौधे

Spread the love

पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी ने जैन कालेज में लगाए पौधे

बिल्सी। नगर के नन्नूमल जैन इंटर कालेज में शनिवार को वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका की चैयरमैन ज्ञानदेवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर ने पौधारोपण का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन सचिन उपाध्याय द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकमल, शेखर सक्सेना, सूरज मोहन, गौरव सक्सेना, वनरक्षक शिवम शंखधार, सूर्यप्रकाश देवल, लव कुमार, अरविद वर्मा, अजय गिरि आदि स्टाफ मौजूद रहा। इधर, नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कालेज में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा ने 51 पौधे लगाकर समाज को एक नया संदेश दिया। सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लगाने चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, उप प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …