Breaking News

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र सहसवान में रोड डायवर्जन, सीओ और कोतवाल ने किया निरीक्षण

Spread the love

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र सहसवान में रोड डायवर्जन, सीओ और कोतवाल ने किया निरीक्षण

सहसवान, आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए सहसवान में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में, सीओ (क्षेत्राधिकारी) करनवीर सिंह और कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचकर रोड डायवर्जन प्लान का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित किया कि कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा के दौरान लगने वाले जाम और भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रभावी रोड डायवर्जन लागू किया जाएगा।कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं।ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …