Breaking News

निरीक्षक/उपनिरीक्षक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की गोष्ठी आयोजित

Spread the love

*अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर सेल/साइबर हेल्पडेस्क पर निरीक्षक/उपनिरीक्षक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की गोष्ठी आयोजित की गयी।*

बदायूं अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर सेल / साइबर हैल्पडेस्क में नियुक्त निरीक्षक / उप निरीक्षक एवं कम्प्यूटर आपरेटर तथा साइबर भिज्ञ आऱक्षी / मुख्य आरक्षी गण की गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में महोदय द्वारा वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराध की बढती घटनाओं तथा डिजिटल अरेस्ट स्कैम की प्रभावी रोकथाम हेतु एनसीआरपी पोर्टल पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु तथा साइबर फ्राड पीडितों की शिकायतों को तत्काल सम्बन्धित थानों द्वारा गोल्डन आवर्स में पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं थानों पर गठित साइबर सेल / साइबर हैल्पडेस्क में नियुक्त समस्त कर्मियों को CyTrain (National Cybercrime Training Centre) का प्रशिक्षण भी प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा साइबर अपराध से सम्बन्धित विभिन्न संचालित पोर्टलों पर प्रतिदिन लाग इन करते हुये प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश दिए गए । गोष्ठी में थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल टीम बदायूँ व अन्य अधि0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!