Breaking News

दो सगे भाइयों की मौत से गांव में पसरा मातम, विधायक ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Spread the love

बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय मुड़िया खागी में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की जानकारी मिलने पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के तहत दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, कुल चार लाख रुपये के चेक प्रदान किए।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिवार को शासन की अन्य पात्र योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दो जवान बेटों को खोने का दुख परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की कामना की।

इस दौरान उपजिलाधिकारी बिल्सी गौरव आर्य, तहसीलदार बिल्सी उपदेश चौहान, शिवकुमार दीक्षित, सुनील शाक्य, प्रदीप तिवारी, विपिन मिश्रा, धनपाल राजपूत, पप्पू शाक्य सहित प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू से बचाव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान

Spread the loveबदायूँ। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू एवं अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों …