Breaking News

पावर कॉरपोरेशन द्वारा तीन दिवसीय बिल सुधार के अंतिम दिवस पर विद्युत वितरण खंड तृतीय परिसर में आयोजित शिविर में 87 शिकायतें आई

Spread the love

बिसौली। पावर कॉरपोरेशन द्वारा तीन दिवसीय बिल सुधार के अंतिम दिवस पर विद्युत वितरण खंड तृतीय परिसर में आयोजित शिविर में 87 शिकायतें आई। जिनमें से 1912 पर 31 शिकायतें पंजीकृत की गई। वहीं 15 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कैंप में 181 उपभोक्ताओं से आठ लाख पांच हजार रुपए का राजस्व बसूला गया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार, बदायूं जनपद के नोडल अधिकारी ए.के. गौतम एवं अधिशासी अभियंता “मापक” के.के. शर्मा ने विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली पहुंचकर शिविर का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, उपखंड अधिकारी बिसौली अमित कुमार, उपखंड अधिकारी आसफपुर सौरभ सैनी, कमलेश, त्रिलोकी, हितेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, गौरव कुमार, थान सिंह, नवीन, उमेश, यादव, मोहसिन, सुरजीत कुमार, अयाजउद्दीन, शुभम कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!