Breaking News

बिल्सी पुलिस द्वारा 02 अन्तर्जनपदीय लुटेरे/टप्पेबाजों को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार

Spread the love

> *थाना बिल्सी पुलिस द्वारा 02 अन्तर्जनपदीय लुटेरे/टप्पेबाजों को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार।*
> *पुलिस मुठभेड में एक आरक्षी व 02 अभियुक्तगण घायल।*

बदायू पुलिस टीमों द्वारा जनपद में लूट व टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले 02 अन्तर्जनपदीय बदमाशों को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाश 01 मोटरसाइकिल (सीबीजेड) से सवार होकर उझानी-बिल्सी मार्ग से बागरपुर सागरपुर जाने वाले रास्ते पर जा रहे थे। इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम द्वारा सामने से आती हुई बदमाशों की मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरु कर दिया। जिसमे पुलिस टीम के 01 आरक्षी 447 संजय कुमार घायल हो गया । जवाबी कार्यवाही एवं आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किये गये, जिससे दोनों बदमाश 01. राजू उर्फ हरपाल पुत्र ख्यालीराम निवासी वर्तमान पता-सबलपुर,पिसावा,अलीगढ़,उत्तर प्रदेश, आवासीय स्थायी पता-ग्राम बल्हारपुर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज। 2. शिशुपाल उर्फ गोधन पुत्र सूबेदार निवासी आवासीय वर्तमान पता-ग्रम सबलपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ, आवासीय स्थायी पता-बल्हारपुर, सिढपुरा, कासगंज, उत्तर प्रदेश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल दोनों अभियुक्तों तथा घायल आरक्षी को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्सी भर्ती कराया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता पुलिस मुठभेड में घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. राजू उर्फ हरपाल पुत्र ख्यालीराम निवासी वर्तमान पता-सबलपुर,पिसावा,अलीगढ़,उत्तर प्रदेश, आवासीय स्थायी पता-ग्राम बल्हारपुर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज।
2. शिशुपाल उर्फ गोधन पुत्र सूबेदार निवासी आवासीय वर्तमान पता-ग्रम सबलपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ, आवासीय स्थायी पता-बल्हारपुर, सिढपुरा, कासगंज, उत्तर प्रदेश।
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
01. 75,000/- रुपये नगद।
02. 02 अवैध तमंचे मय कारतूस।
03. घटना के प्रयुक्त मोटरसाइकिल (होन्डा सीबीजेड)
*आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण*-
1. राजू उर्फ हरपाल पुत्र ख्यालीराम उपरोक्त के विरुद्ध
चोरी, लूट, गैंगस्टर के कुल 09 अभियोग विभिन्न जनपद के थानों पर पंजीकृत है।

2. शिशुपाल उर्फ गोधन पुत्र सूबेदार उपरोक्त के विरुद्ध
चोरी,लूट, गैरस्टर के कुल 22 अभियोग विभिन्न विभिन्न जनपद के थानों पर पंजीकृत है।
*गिरफ्तार करने वाली टीमों के नाम-*
प्रभारी निरीक्षक बिल्सी मय पुलिस टीम
प्रभारी स्वाट/सर्विसांस टीम


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!