Breaking News

आर.के. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 19 वां स्थापना दिवस

Spread the love

आर.के. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 19 वां स्थापना दिवस
बदायूं आर.के. पब्लिक स्कूल, मुजरिया चौकी, उझानी में आज विद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री आशीष अग्रवाल एवं अमरीश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक गीत, नृत्य, कविता एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह सिकरवार ने बच्चों को कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहित किया तथा प्रबंधक महोदय द्वारा बक्चो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधक श्री आशीष अग्रवाल द्वारा सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह समारोह न केवल बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को भी प्रबल करने वाला रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कावण यात्रा मार्ग पर पहले दिन अतिक्रमणकारियों को दी तीन दिन की मोहलत, सड़क किनारे से स्वयं हटा लें कब्जा*

Spread the love* उझानी:- कावण यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व नगर पालिका परिषद के द्वारा …

error: Content is protected !!