दातागंज में श्रावण मास के पवित्र महीने में दातागंज पुलिस की तरफ से कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन
कराया गया।यह भंडारा सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला।दातागंज पुलिस ने कस्बे के मेन तिराहे पर टेंट लगा कर भंडारे में पूड़ी सब्जी और खीर की व्यवस्था की और जो भी कांवरिया आ रहे थे उनका बहुत सेवा भाव से स्वागत कर रहे थे।यहां कछला से गोला जाने वाले शिव भक्त भी गुजरते है। पुलिस की व्यवस्था को देखकर शिव भक्तों ने योगी आदित्यनाथ सरकार और उनकी पुलिस की बहुत प्रशंसा की ।दातागंज CO के के तिवारी और कोतवाल गौरव विश्नोई ने भी अपने हाथों से भंडारे का प्रसाद वितरण किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने शिरकत की।विधायक ने अपने हाथों से कांवड़ियों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया।इस दौरान दातागंज चेयरमैन अनूप गुप्ता और एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे जिन्होंने भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया।वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह वकील साहब ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया।कार्यक्रम में विजय कुमार सिंह पालू भइया,हेमचंद्र गौतम ,देवेश तोमर आदि उपस्थित रहे।
वहीं भंडारे के आयोजन से क्षेत्र के लोगों की नजर में दातागंज पुलिस की छवि अच्छी बन रही है।