Breaking News

शिकायतकर्ता के बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराई गयी।*

Spread the love

*50,000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराई गयी।*

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता श्रीमती पूर्णिमा पत्नी नि0 ग्राम मलगाव व थाना बिनावर जनपद बदायूँ के साथ दिनांक 16/06/2025 को 50000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी आवेदिका श्रीमती पूर्णिमा उपरोक्त द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर तत्काल कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसकी शिकायत संख्या – 33106250064352 है जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 50000/- रुपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित किये जाने हेतु मा0 न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा जारी आदेश दिनांक 01.07.2025 भी सम्बन्धित बैंक नोडल को प्रेषित किया गया है जिसमें आवेदक के खाते में आज दिनांक 23.07.2025 को फ्राड की गयी धनराशि 50000/- रुपये मे से 25000/- वापस आ गये है।

*टीम के सदस्य-*
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, मय टीम थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ

*अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!