Breaking News

सदर तहसीलदार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित के सामने तहसीलदार के बिगड़े बोल नजर आ रहे हैं ।

Spread the love

सदर तहसीलदार के बिगड़े बोल कहा मुझपर चार छः मुकदमे चल रहे हैं एक और सही
मैं मुकदमा विचाराधीन दौराने ही कराता हूं कब्जा
या तो जमीन स्वेच्छा से दे दो नहीं तो जबरन करा दूंगा कब्जा

बदायूं ।सदर तहसीलदार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित के सामने तहसीलदार के बिगड़े बोल नजर आ रहे हैं ।
पूरा मामला सदर तहसील की ग्राम पंचायत यूसुफ नगर का है जहां के निवासी उदयवीर पुत्र गोधेराम का जयप्रकाश नाम के व्यक्ति से जमीनी विवाद संबंधित मुकदमा सदर तहसीलदार न्यायिक और अपर आयुक्त बरेली के यहां विचाराधीन हैं उसके बाबजूद भी तहसीलदार विपक्षी पार्टी को कब्जा दिलाने की बात कहते नजर आ रहे है । वायरल वीडियो में तहसीलदार सदर दीपक कुमार अपने आफिस में वादी उदयवीर के लड़के तेजेन्द्र सागर को धमकाते नजर आ रहे हैं कि कब्जा देना है तो स्वेच्छा से दे दो नहीं तो जबरन कब्जा करा दूंगा इसके बाद तुम कुछ भी करना मुझपर चार छः मुकदमे चल रहे हैं एक और सही । तहसीलदार बार बार पीड़ित के लड़के को धमकाते हुए विपक्षी पार्टी को जबरन कब्जा कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं । वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है जहां हल्का लेखपाल प्राची यादव द्वारा वादी के पुत्र तेजेन्द्र सागर को सदर तहसीलदार के आफिस में बुलाया गया था ।। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है ।।
पीड़ित ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!