Breaking News

झोला छाप डॉक्‍टर के इलाज से किशोरी की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Spread the love

झोला छाप डॉक्‍टर के इलाज से किशोरी की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विनीता पुत्री सोमपाल उम्र 17 वर्ष की मंगलवार को डॉक्टर के गलत इलाज करने से मौत हो गई। उसके बाद झोलाछाप डॉक्टर तस्लीम मंसूरी अपनी दुकान छोड़कर भाग गया। इस दौरान मृतक परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद मृतक के भाई दिनेश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मृतक बेटी के पिता सोमपाल और उसके बड़े भाई दिनेश ने बताया की सोमवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी विनीता को बुखार आ गया था। उसके बाद मोहल्ले में मौजूद झोलाछाप डॉक्टर से दवाई दिलाई तो वह ठीक हो गई थी। और मंगलवार को शाम लगभग 8 बजे विनीता के अचानक पेट में दर्द हुआ तो उनका बेटा दिनेश अपनी बहन विनीता को लेकर झोलाछाप डॉक्टर तस्लीम मंसूरी के पास गया था। आरोप है कि डॉक्टर ने पेट दर्द को रोकने के लिए विनीता के तीन इंजेक्शन लगा दिए। और साथ ही एक कैप्सूल खाने को दिया। दवा लेकर घर आने के कुछ देर बाद विनीता की हालत बिगड़ गई। तो डॉक्टर को बताया तो उसने कहा ठीक हो जाएगी। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इलाके के एक मेडिकल कालेज अस्पताल और बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। और उसकी मां सुदामा एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक विनीता के परिजनों की मौखिक सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। जिस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीएचसी खिरका प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संचित शर्मा ने बताया उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। जानकारी के अनुसार विनीता पांच भाई वहनों में चौथे नंबर की थी। वह जानकी देवी इंटर कालेज के 11 कक्षा की होनहार छात्र थी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर …