Breaking News

हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत का 1500 वां साल हर्षोल्लास के साथ मनाया

Spread the love

बिसौली। नगर में हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत का 1500 वां साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान नात शरीफ, तकरीरें, जलसे में उलेमाओं का खिताब और व्याख्यान शामिल हैं। 5 सितंबर बरोज जुमा को नगर की बड़ी मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी निकलेगा। जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ बड़ी मस्जिद पर खत्म होगा। इसके बाद तकरीर, नात और दुआ का कार्यक्रम होगा। बड़ी मस्जिद के इमाम कारी मो. बिलाल अख्तर ने कहा कि रबी उल अब्बल रहमतों और बरकतों का महीना है ईद मिलादुन्नबी मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा – दूर हुआ दुनिया से अंधेरा, आए आका हुआ सवेरा, अब्दुल्लाह के घर आंगन खुशियों के बादल छाए मेरे सरकार आए, मेरे सरकार आए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की बैठक सम्पन्न, वेद प्रकाश गुप्ता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the loveबदायूँ। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में शक्ति टेंट हाउस परिसर में …

error: Content is protected !!