बदायूं के उझानी सीएचसी में एडी हेल्थ के निरीक्षण के दौरान प्रसव कराने के नाम पर रुपए लेने की प्रसूता ने शिकायत की
बदायूं के कस्बा उझानी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुद्धवार एक बजे के आसपास बरेली से आए एडी हेल्थ डॉ० तेजपाल राठौर ने पांच सदस्यीय टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। एडी हेल्थ ने कोल्ड चेन, लेवर रुम, एक्सरे रूम, एचआईवी काउंसलर, टीवी डॉटस केंद्र, टीकाकरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोल्ड चेन में लगे चार आईस पैक डीप फ्रीजर में तीन डीप फ्रीजर खराब पाए गए । इसके साथ ही बैक्सीन रखने वाले दो आईएलआर में एक आईएलआर खराब पाया गया। वहीं लेबर रूम में गर्भवती महिला ने प्रसव केंद्र की एक स्टाफ नर्स पर रुपए लेने का भी आरोप लगाया । वहीं उन्होंने साफ सफाई नहीं देख नाराजगी जताई । एडी हेल्थ ने बताया जो इंस्फ्रास्ट्रक्चर वह बहुत ही पुरानी बिल्डिंग होने के कारण वह खराब स्थिति में है। मेंटिनेस कराने के लिए सीएमओं को कह दिया गया है। दवाईयों और उपकरणों का रख रखाव सही नही पाया गया । वहीं उन्होंने उझानी चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए हैं। जब एडीहेल्थ से डॉक्टर मौजूद नहीं रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सीएमओ से कह देंगे तो वह इस पर कार्रवाई करेंगे । उन्होंने बताया डिलिवरी के नाम पर 15 सौ रुपए लेने की शिकायत की है । इसके संबंध में एमओआईसी को नोटिस जारी करेंगे और स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat