Breaking News

संकुल मॉड्यूल का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Spread the love

संकुल मॉड्यूल का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा संकुल मॉड्यूल बी डी पी का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 सितंबर से 6 सितंबर 2025 तक चलाया गया जिसमें बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव सहावर से मीरा , नरौरी नरौरा से प्रेमलता सागर , कुम कुम , निधि , नन्हीं , वीना , भावना यादव व मिथिलेश पाल आदि महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व मुख्य प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण – पत्र भेंट कर उज्वल भविष्य की कामना की ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …