Breaking News

तहसील प्रशासन व बैंक प्रबंधक ने ऊंचे रसूखदार बड़े बकायेदारों की भूमि कुर्क करने की विधिक कार्यवाही की , क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा

Spread the love

तहसील प्रशासन व बैंक प्रबंधक ने ऊंचे रसूखदार बड़े बकायेदारों की भूमि कुर्क करने की विधिक कार्यवाही की , क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा
बिसौली – तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा पाठक में नायब तहसीलदार सृजन यादव व रानेट स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार ने एक ही गांव में चार बड़े बकायेदारों की भूमि पर लाल झंडी व बैनर लगाकर अचल संपत्ति कुर्क करने की बड़ी कार्यवाही की है
इस दौरान नायब तहसीलदार सृजन यादव ने गांव बेहटा पाठक निवासी अवधेश कुमार व अशोक कुमार पुत्रगण इच्छाराम , हर प्रसाद पुत्र रामचरन व कांति देवी पत्नी रोहन सिंह आदि बड़े बकायेदारों की अचल संपत्ति पर बैनर व लाल झंडी लगाकर कुर्की करने की विधिक कार्यवाही की है ।
बताया जा रहा है कि गांव में चारों बड़े बकायेदारों में से दो बड़े बकाएदार अवधेश व अशोक कुमार गांव के चर्चित व ऊंची पहुंच वाले संभ्रांत व्यक्ति हैं ।
तहसील प्रशासन द्वारा बड़े बकायेदारों पर की गई कुर्की की विधिक कार्यवाही होने की समूचे गांव व आस पास के इलाके में चर्चा हो रही है ।
इस दौरान तहसील प्रशासन ने बड़े बकायेदारों के नाम खुलासा करने के ख्याल से उनके नाम के पर्चे सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए ।
इस दौरान नायब तहसीलदार सृजन यादव , रानेट स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार , संग्रह अमीन अनिल कुमार , कुंवर पाल , लेखपाल सतीश चंद्र शर्मा , रिकवरी एजेंट अज़ीम व मुनेंद्र पाल सिंह यादव मौजूद रहे ।
बताया जा रहा है कि तहसील प्रशासन अन्य बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने में जुट गया है ।
यह जानकारी नायब तहसीलदार सृजन यादव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!