बिल्सी विधानसभा विधायक हरीश शाक्य की क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर की जा रही मेहनत रंग ला रही है , उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सौंदर्य करण व गड्ढा मुक्त करने हेतु जो प्रयास किए जा रहे है वह निरंतर सार्थक हो रहे हैं और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अंदर नवीन मार्गों का एक जाल बिछाया जा चुका है वैसे तो विधायक हरीश शाक्य की नजर बड़े प्रोजेक्टो पर है लेकिन उन्होंने आवागमन के मार्गों पर विशेष ध्यान दिया है विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर ग्राम पंचायत में उनके द्वारा कोई ना कोई सड़क निर्माण कार्य कराया जा चुका है यही कारण है कि वह लगातार जनता के बीच लोकप्रिय बनते जा रहे हैं अब उनके द्वारा एक और नवीन सड़क रौली से ग़ढी तक जिसकी लंबाई लगभग 4.30 किलोमीटर है ।
इसके निर्माण की लगभग अनुमानित राशि एक करोड़ 14 लाख 19 हजार रुपए है इस मार्ग के निर्माण हेतु राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के द्वारा धनराशि आवंटित की जा चुकी है ।
विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विकास की दृष्टि से हरीश शाक्य ने सड़कों का जो जाल बुना है एवं बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को गड्ढों से अबमुक्त कराया है उसकी क्षेत्र में काफी तारीफ हो रही है ।
इससे पूर्व भी बिल्सी विधायक की कई परियोजनाओ के लिए धनराशि जारी हो चुकी है अपनी कार्यशैली से क्षेत्र की जनता में अलग पहचान बनाने वाले हरीश शाक्य की पहचान क्षेत्र के तेजतर्रार विधायकों में होती है ।
इस दौरान बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है मैं निरंतर प्रयास रत हूं कि बिल्सी विधानसभा उत्तर प्रदेश की अग्रणी विधानसभा में गिनी जाए उन्होंने कहा जनता ने जिस उद्देश्य एवं आशा के साथ उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है वह आम जनमानस की आकांक्षाओं पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे ।