Breaking News

बिल्सी के बाबा स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस

Spread the love

बिल्सी के बाबा स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शनिवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिन्दी भाषा के महत्व, इसकी समृद्धि और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये। इसके पश्चात हिन्दी दिवस के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया। प्रतियोगिता में जूनियर विभाग से कक्षा आठ से अमीषी वार्ष्णेय ने प्रथम कक्षा सात से नव्या ने द्वितीय तथा कक्षा छह से सिद्धार्थ, कक्षा आठ से सत्यम सिसौदिया, कृष्णा मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक विभाग से कक्षा 10 से मनु उपाध्याय ने प्रथम, कक्षा नौ से काव्या माहेश्वरी ने द्वितीय, कक्षा 11 से तृषा साहू तथा कक्षा 12 से अभय दीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत सभी शिक्षकगण मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!