Breaking News

जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि के द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर वृक्षारोपण किया

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि के द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। जिसके अंतर्गत आम, लीची, जामुन, तुलसी आदि विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए, सारे वृक्ष ऐसी जगह लगाए जिससे उनकी अच्छे से देखभाल हो सके और सुरक्षित रह सकें। ग्रुप की सदस्यों ने बहुत उत्साह के साथ वृक्षों को लगाया। जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। वृक्षों के द्वारा ही हमारा वातावरण शुद्ध और सुरक्षित रह सकता है, और हम शुद्ध हवा में सांस ले सकते हैं। इस अवसर पर अनुपम वार्ष्णेय, समाजसेवी सौरभ गुप्ता, ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, पारुल अग्रवाल, रूपम गुप्ता, कंचन सक्सेना, डॉक्टर स्वाति रंजन, सरिता वार्ष्णेय, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, राखी वार्ष्णेय, शिवानी अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, ममता यादव, स्मिता यादव, रुचि वार्ष्णेय, सपना वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सिम्मी साहनी, राधिका अग्रवाल, पिंकी वार्ष्णेय सदस्य उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!