*ब्लॉक प्रमुख म्याँऊ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति साइकलोथाँन (मेगा इवेन्ट) का आयोजन*
*मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्त सम्बन्धित पाक्सो एक्ट/पॉश एक्ट घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम पर गोष्ठी का आयोजन*
काउन्सलर चाइल्ड हेल्पलाइन मुन्तजिम द्वारा बताया गया कि सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही बडी समस्या बन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो कठिनाईयों की जानकारी कैम्प में आयी हुयी महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की गयी। रवि कुमार संरक्षण अधिकारी द्वारा 1098 की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है जिसमें संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि मन्दिर मस्जिद रलवे स्टेशन बस स्टेशन ढावा दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम भिक्षवृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालक/बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी दी गयी। श्रीमती छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक द्वारा महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कार दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष स्पॉन्सरशिप आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी । प्रतीक्षा मिश्रा सेन्टर मैनेजर द्वारा 181 एवं वन स्टाप सेन्टर की जानकारी देते हुये बताया की महिलाा हिंसा व दुर्व्यवहार न सहे जिसके लिये वन स्टाप सेन्टर एक सखी के रुप में कार्य कर रही है जहॉ एक ही स्थान पर 05 सुविधाये विधिक परामर्श, मेडीकल सहायता, काउसिलिंग एवं अन्य सहायता देते हुये समस्या का समाधन किया जाता है। मिशन वात्सल्य के तहत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गयां आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा बाल संरक्षण सेवाएं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माणए उचित पालन पोषणए बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने बाल विवाह रोकथाम परित्यक्त नवजात शिशु के मिलने पर तत्काल थाने पर सूचित करने तथा समिति के अध्यक्ष महोदय द्वारा ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा ब्लॉक स्तरीय अगली त्रैमासिक बैठक में सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को चिन्हित कर कार्यवृति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेंटरएचाइल्ड लाइन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य तथा स्पॉन्शरशिप पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ पंचायत, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड चिकित्साधिकारी, बाल कल्याण अधिकारी पुलिस, एवं खण्ड विकास का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
Budaun Amarprabhat