Breaking News

श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई श्री दुर्गाष्टमी एवं महानवमी

Spread the love

श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई श्री दुर्गाष्टमी एवं महानवमी
बिल्सी –आज श्री कालसेन बाबा इंटर कालेज में माता दुर्गाष्टमी एवं महानवमी धूमधाम से मनाई गई छात्र छात्राओं ने सुंदर झांकियां बनाकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए सर्वप्रथम कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ने आदिशक्ति मां दुर्गा एवम मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम में जूनियर वर्ग एवम प्राइमरी वर्ग के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इसमें नौ देवी की सुंदर सुंदर झाकियां एवं मां काली का अखाड़ा प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य अतिथियों ने सभी झाकियों की प्रशंसा की एवं मां काली के अखाड़े को सबसे ज्यादा मनमोहक बताया कार्यक्रम में सभी ने पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया इसके बाद डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए इस मौके पर कॉलेज के एम डी आशीष सक्सेना ने सभी विद्यार्थियों को नवरात्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी सभी कार्यक्रम अंबिका चौहान एवम सोनम के नेतृत्व में सम्पन्न हुए इस मौके पर प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना ,वाइस प्रिंसिपल ओमकिशन शर्मा , एडमिनिस्ट्रेटर जे पी सिंह दिनेश माथुर प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अम्बिका,प्राइमरी कॉर्डिनेटर उमेश गुप्ता ,जूनियर कॉर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय,गौरव श्रीवास्तव,पूजा ,अंशिका राठौर अंजली राठौर सदफ़
सिद्धार्थ,कमल अनवी सक्सेना,सारांश सक्सेना,सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!