Breaking News

बिल्सी की महिला की मुरादाबाद में मार्ग दुर्घटना में गई जान

Spread the love

बिल्सी की महिला की मुरादाबाद में मार्ग दुर्घटना में गई जान

बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ निवासी एक महिला की जिला मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनके मुजीब ने बताया उनकी मां शाहजहां (55) पत्नी कल्लू टेलर पिछले दिनों उनके बड़े भाई बंटी के साथ मुरादाबाद में रह रही थी। रविवार की सुबह के वह अपनी समधिन के साथ मुरादाबाद में कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। तभी सड़क पार करते हुए किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार के साथ टक्कर मार दी। जिससे शाहजहां गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में लोगों ने उन्हे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और बगैर पीएम कराए ही शव को लेकर यहां घर आ गए। उनका शव पहुंचे ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उनके निधन पर चैयरमेन ज्ञानदेवी सागर, अरविंद कुमार जैन, परमवीर सिंह, हाजी अजमल खां, सपा नेता सर्वेश यादव, कवींद्र सक्सेना, सभासद खुशीदा बानो, अरवाज अल्वी, मोहसिन अल्वी आदि ने गहरा दुख जताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!