Breaking News

रावण पर विजय पाकर अयोध्या पंहुचे राम, हुआ राज्यभिषेक

Spread the love

बिल्सी। गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर शनिवार की रात लंकापति रावण पर विजय और असुरों का संहार करने के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता का अयोध्या आगमन हुआ। अयोध्या लौटने पर वहां के लोगों ने पुष्प वर्षा और आरती उतार कर भगवान राम का स्वागत किया। मैदान पर रावण दहन के बाद नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित रघुनाथ जी महाराज मंदिर पर श्रीराम और भरत का मिलाप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटने पर राम और भरत के मिलन को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। इससे पहले नगर के मुख्य बाजार में भरत का भव्य ढोला निकाला गया। जो मोहल्ला संख्या तीन पंहुचा। इसके बाद रामलीला मंच पर भगवान राम का राज्यभिषेक किया गया। मंचन के दौरान विनोद पालावील, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्जर, संजीव वार्ष्णेय, विवेक राठी, जितेंद्र वार्ष्णेय, हरिओम राठौर, डा.श्रीकृष्ण गुप्ता, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!