Breaking News

धनी नगला में अब तक नहीं पहुंची ग्रामीण फीडर से बिजली — 2025 में भी अंधेरे में गांव

Spread the love

*धनी नगला में अब तक नहीं पहुंची ग्रामीण फीडर से बिजली — 2025 में भी अंधेरे में गांव*

ज़िला बदायूं की तहसील एवं ब्लॉक दातागंज के ग्राम आजमपुर विसौरिया के मझरा धनी नगला में वर्ष 2025 तक भी ग्रामीण फीडर से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामवासी अब भी कृषि फीडर से सीमित एवं अस्थिर बिजली आपूर्ति पर निर्भर हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगभग सात वर्ष पूर्व क्षेत्र के सभी ग्रामों में विद्युतीकरण कार्य किया गया था, परंतु उस समय के ग्राम प्रधान और बिजली विभाग के कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की मिलीभगत से धनी नगला में कागज़ों पर ही लाइट दिखा दी गई, जबकि वास्तविकता में यहां आज तक नियमित ग्रामीण फीडर से बिजली नहीं दी गई है।

ग्रामवासियों ने बताया कि इस अनियमितता को लेकर अधिकारियों को कई बार शिकायत पत्र और प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं, किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।

यह स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘हर घर बिजली’ योजना की भावना पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। सात वर्षों बाद भी यदि गांव के लोग अंधेरे में हैं, तो यह साफ दर्शाता है कि विकास की रोशनी अब भी कुछ घरों तक नहीं पहुंची है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …