Breaking News

मासूम को बचाने के चक्कर में फिसली स्कूटी, युवक घायल

Spread the love

मासूम को बचाने के चक्कर में फिसली स्कूटी, युवक घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित विधायक आशुतोष मौर्य के पैट्रोल पंप के निकट रविवार की रात एक पांच साल की बच्ची को बचाने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे स्कूटी सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी कॉलोनी निवासी पत्रकार अमन गुप्ता पुत्र उदयप्रकाश गुप्ता रविवार की रात अपनी स्कूटी में पैट्रोल भरवाने के लिए हाइवे पर स्थित विधायक आशुतोष मौर्य के पैट्रोल पंप पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी पुलिया के निकट पहुंची तभी एक पांच साल की बच्ची दौड़ती हुई सड़क को पार करने के लिए अचानक से उनकी स्कूटी के सामने आ गई। जिसे बचाने के लिए अमन की स्कूटी पूरी से अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे उनके शरीर पर कई स्थानों पर चोट आई है। आनन-फानन में लोगों ने उन्हे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …