Breaking News

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई

Spread the love

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई
आसफपुर ( बिसौली ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान , त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज , स्थानीय खंड विकास कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि संस्थानों पर यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई ।
इस दौरान बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर यहां के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर अलग अलग संस्थानों पर अधिकारियों ने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , प्रधान लिपिक सुमति पाठक , क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रदर्शक हरीश कुमार उपाध्याय , वीर पाल सिंह , प्रेम सागर यादव , बीरेंद्र कश्यप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार ,समद अली , एच एल शर्मा , रमाकांत वार्ष्णेय , केशव कुमार उपाध्याय, स्थानीय खंड विकास कार्यालय पर यहां के प्रभारी खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह , ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , विनेश कुमार , गजेन्द्र पाल सिंह , धर्मवीर सिंह , विकास दीप शर्मा , वेदप्रकाश शर्मा , बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह , वरुण चौधरी ,मोहित राणा ,वीर सेन ,सुमित कुमार , उषा चौधरी , अंचल चौधरी , विनीत कुमार अजीत कुमार , शुभम कुमार , भुवनेश आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …